हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के करमही निवासी एक महिला का अपने घर में ही फंदे से लटका हुआ शव मिला।
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के करमही निवासी रामप्रताप सिंह की 34 वर्षीय पत्नी संध्या देवी का देर शाम घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ शव मिला है।मृतका का पति गोरखपुर में नौकरी करता है और नौ वर्ष पूर्व शादी हुआ था और तीन बच्चे हैं।पति देर शाम घर आया तो घर में उसकी पत्नी फंदे से लटकी मिली।तब उसने शोर मचाया जहां मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जहां मौक़े पर पहुंचे एस एस आई मंगेश कुमार मिश्र ने शव को फंदे से उतरवा कर जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतका के मौत का कारण पता नहीं चल पाया। उस समय घर पर कोई नहीं था।
वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…