कुशीनगर। जनपद की तमकुहीराज पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त को घटना के महज दस दिन के भीतर दबोचते हुए उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना तमकुहीराज में 25 मई को दर्ज हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त मंकेश्वर चौहान को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और सक्रियता के चलते उसे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी अभियान प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया गया। अभियान में कस्बा चौकी प्रभारी महेश मिश्र के नेतृत्व में आरक्षी शिवबदन यादव एवं आरक्षी जयानंद की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने सटीक सूचना और रणनीति के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मंकेश्वर चौहान, भटवलिया नंबर-03, भगत सिंह नगर वार्ड नंबर-10, थाना तमकुहीराज का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
तमकुहीराज पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
सेवरही, कुशीनगर। सेवरही नगर पंचायत के परिसर मे प्रवासी भारतीय मदर समूह निस्वार्थ के…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…
हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…
तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…