सुकरौली/कुशीनगर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा को एफआरयूका दर्जा प्राप्त होने से आने वाले मरीजो को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।इस सुविधा से महिलाओ और बच्चो को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।साथ ही गर्भवती महिलाओं को उचित उपचार के अलावा जच्चा बच्चा को तत्काल स्वास्थ्य उपचार मिलेंगे।जिससे उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में मनमानी वसूली से भी निजात मिलेगी।अस्पताल को दर्जा प्राप्त होने की उपलब्धि पर सीएचसी प्रभारी डॉ हेमंत वर्मा ने शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगो को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की इस योजना के अंतर्गत अब विशेषज्ञ चिकित्सको की तैनाती तथा उपचार की सुविधाएं हरसमय सुनिश्चित होंगी।अस्पताल में तैनात अन्य स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ स्वपनिल श्रीवास्तव, डॉ धर्मेंद्र तिवारी,डॉ आर डी द्विवेदी के साथ ही वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पिंकी जोशी ने भी खुशी जताई हैं। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व देवतहा को कोविड टीकाकरण केंद्र बनाए जाने के बाद इस उपलब्धि के लिए भाजपा नेता ऋषि तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सत्यकाम पांडेय, राजेश गुप्ता, सुभाष पांडेय सहित अन्य नेताओं एवं समाजसेवियों ने भी आभार व्यक्त किया है।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…