सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली में समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के उपरान्त एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में युवा सपा नेता राजनेति कश्यप की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अपने हृदयप्रिय नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताते चलें कि कल सुबह मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। पिछले कुछ समय से उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा था।उनके निधन की खबर लगते ही राजनीतिक दलों के नेताओ सहित आमजन दुखी हो गए।
इसी क्रम में सुकरौली में भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
सभा में सपा कार्यकर्ताओं ने नेता जी के बताए आदर्शो पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस सभा में राजनेति कश्यप, हीरालाल प्रजापति, रामपरसन सिंह, सुरेंद्र यादव, अजय यादव, महंत यादव, उपेंद्र यादव, पन्नेलाल यादव, दिग्विजय चौहान, अरविंद यादव, संजय यादव शशि चौधरी, निजामुद्दीन अंसारी, रामस्वरूप जैसवाल , राममिलन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…