News Addaa WhatsApp Group Join करें

होली में केमिकल युक्त रंगों से दूर रहें गर्भवती महिलाएं -डा निधि उपाध्याय 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 11, 2025  |  8:02 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली में केमिकल युक्त रंगों से दूर रहें गर्भवती महिलाएं -डा निधि उपाध्याय 

हाटा/कुशीनगर | होली खेलते समय यूं तो सभी को केमिकल युक्त रंगों से दूरी बनानी चाहिए। लेकिन गर्भवतियों को ऐसे रंगों से दूर रहना अति आवश्यक है।ये रंग न केवल गर्भवतियों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं,बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़़ सकता है।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

मंगलवार को उक्त बातें हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डा निधि उपाध्याय ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को ऐसे रंगों से बचना जरूरी है। केमिकल युक्त रंगों में कई खतरनाक तत्व मौजूद रहते हैं। इनमें लेड आक्साइड, कापर सल्फेट और यहां तक कि पिसा हुआ कांच भी होता है।

इन रंगों से होली खेलने से जहां नर्वस सिस्टम प्रभावित होने का खतरा रहता है। वहीं किडनी और रि-प्रोडक्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है।गर्भवतियों के लिए ऐसे रंगों से होली खेलने पर प्री मेच्योर डिलीवरी और गर्भपात होने का डर रहता है। इतना ही नहीं केमिकल युक्त रंगों से होली खेलने पर गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़़ता है। जन्म के समय ऐसे बच्चे का वजन कम हो सकता है।डा निधि ने बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो जाती है। इसलिए उन्हें खानपान के मामले में भी विशेष ध्यान रचाना चाहिए। अत्यधिक मिठाई खाने और कार्बोनेटेड पेय पीने से गर्भावस्था में शर्करा बढ़ जाती है, जिसका परिणाम कई बार मधुमेह के रूप में सामने आता है।

होली पर भांग युक्त ठंडाई तो गर्भवतियां बिल्कुल न पियें। इससे हृदय गति के साथ-साथ रक्तचाप भी बढ़ जाता है। जो काफी घातक साबित हो सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दहेज की बलि चढ़ी बहू! कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
दहेज की बलि चढ़ी बहू! कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस…

अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा
अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान…

“हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या लीपापोती? आखिर किसे बचाने की कोशिश?”
“हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या लीपापोती? आखिर किसे बचाने की कोशिश?”

कुशीनगर। “जहां जज खुद मांस बेचता हो, वहां बकरी मुकदमा नहीं जीत सकती…” आम…

चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking