News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 10, 2026  |  11:21 AM

862 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “यज्ञ का पोस्टर फाड़ने” की चर्चा को पुलिस ने भ्रामक और अपुष्ट बताया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला बिजली के खंभे पर लगे होंडा मोटरसाइकिल के प्रचार-प्रसार संबंधी पोस्टर को फाड़ने से जुड़े विवाद का सामने आया है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसी दौरान एक बुजुर्ग की मृत्यु भी हुई है, जिसके वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेकर हालात का जायजा लिया। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मृत्यु के कारणों की स्पष्ट और निष्पक्ष जानकारी सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और अफवाहों से बचते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking