News Addaa WhatsApp Group Join करें

होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. राना प्रताप यादव बेस्ट होम्योपैथ गैस्ट्रोलाजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 20, 2024  |  2:49 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. राना प्रताप यादव बेस्ट होम्योपैथ गैस्ट्रोलाजिस्ट अवार्ड से सम्मानित
  • दुबई में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथ समिट 2024 में होल्योपैथ चिकित्सक डॉ राना प्रताप यादव को मिला बेस्ट होम्योपैथ गैस्ट्रोलाजिस्ट अवार्ड

कसया। कुशीनगर जिले के होम्योपैथ चिकित्सक डॉ राना प्रताप यादव को दुबई में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथ समिट 2024 में बेस्ट होम्योपैथ गैस्ट्रोलाजिस्ट अवार्ड मिला है। 14 जुलाई को दुबई के अल बुर्ज अल अरीब होटल में आयोजित समारोह में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रिस गेल ने यह डा. यादव को अवार्ड प्रदान किया।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

वर्ल्ड होम्योपैथ समिट 2024 के अनुभव साझा करते हुए डा. यादव ने बताया की समिट में अफ्रीका, श्रीलंका, जर्मनी, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, बेल्जियम, वेस्टइंडीज, बंगलादेश समेत 18 देशों के 384 होम्योपैथ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। जिसमें 142 भारतीय चिकित्सक शामिल थे। प्रतिभागी चिकित्सकों ने सुलभ, सस्ती और बिना किसी दुष्प्रभाव के मानव स्वास्थ्य की दूरगामी रक्षा करने में अत्यंत प्रभावी होम्योपैथ को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस कार्य में संबंधित देश की सरकार रुचि ले और होम्योपैथ के विकास में योगदान करें, इन बिंदुओं पर चर्चा हुई। समिट में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, सांसद मनोज तिवारी, प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने भी होम्योपैथ की मानव स्वास्थ्य में दूरगामी महत्ता के बावजूद इसकी उपेक्षा पर चिंता जताई और कहा कि होम्योपैथ और आयुर्वेद जुड़वा भाई हैं। दोनों नैसर्गिक हैं और मानव स्वास्थ्य के लिए हितकर हैं। सरकार को समिट से निकले तथ्यों से अवगत कराने की बात कही।

जोंटी रोडस, डा. गैरी स्मिथ, डा. सेंट्री फार्म, आमिर ओमार अब्दुल रज्जाक जैसी नामचीन अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने भी शिविर में भाग लिया। डा. यादव को अवार्ड मिलने पर बार्नेट होम्योपैथ रिसर्च लैब के निदेशक निदेशक नीतीश कुमार दूबे, डा. जीपी राय, डा. योगेश्वर मद्धेशिया, डा. भावना गुप्ता, डा. रामायन सिंह, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, संजय यादव आदि ने बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking