News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना विधानसभा मे सैकड़ो नौजवानो ने लिया कांग्रेस की सदस्य्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 29, 2022  |  10:04 PM

863 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना विधानसभा मे सैकड़ो नौजवानो ने लिया कांग्रेस की सदस्य्ता

कुशीनगर। आज पडरौना विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सैकड़ों नौजवान साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहिरूद्दीन के नेतृत्व में पडरौना नगर के बलु जहां रोड पर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में कुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रदेश सचिव मसूद अंसारी के साथ पडरौना के विधानसभा प्रभारी छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू खड्डा विधानसभा के प्रभारी चोलेश्वर चंद्राकर जिला अध्यक्ष व्यास ओझा खड्डा विधानसभा से युवा नेता धनंजय सिंह पहलवान के उपस्थिति में तमाम नौजवानों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली.

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

पडरौना विधानसभा के प्रभारी चुन्नीलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी विचारधारा की पार्टी है जो किसान मजदूर गरीबों और वंचितों के लिए हर वक्त खड़ी है आज वर्तमान समय में गैर कांग्रेसी सरकारों ने किसानों नौजवानों को छलने का काम किया है और देश आज बुरे स्थिति में खड़ा है ऐसे में जरूरत है कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर इस देश को बचाया जाए सदस्यता लेने वालों में खड्डा खुर्द से शैलेश सिंह , केवल छपरा से मंटू प्रजापति बलुचहां से अनिल यादव, सौवाडीह से पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह मणिकैरा से बिरजू भारती रामप्यारे मिश्रा, तनवीर अहमद ,गुड्डन ,सुल्तान , रिजवान खुर्शीद, सगीर ,आदि सहित तमाम लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और 2022 में अजय कुमार लल्लू, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking