खड्डा/कुशीनगर। न्यूज़ अड्डा के खबर को संज्ञान में लेकर लोक निर्माण विभाग कुशीनगर ने खड्डा- नेबुआ मार्ग पर मठियां नहर से आगे पुलिया में बने होल की मरम्मत कार्य रविवार को शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए न्यूज़ अड्डा की खबर व विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बीते हफ्ते खड्डा न्यूज़ अड्डा टीम ने जनसरोकार से संबंधित खबर खड्डा- नेबुआ मार्ग पर मठियां नहर से आगे पुलिया में होल, दुर्घटना की आशंका नाम से खबर चलाया था। खबर में पुलिया के समानांतर सड़क में दो स्थानों पर होल होने को रेखांकित किया गया था जिसके जद में आने के बाद भारी वाहनों के आने पर ह्यम पाइप पुलिया बैठ जाने से बड़े दुर्घटना की आशंका जताई गई थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए रविवार को आवागमन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सड़क में बने होल की जगह मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड ई. सुरेन्द्र सिंह ने पत्र जारी कर न्यूज़ अड्डा को बताया है कि स्थायी समाधान के दृष्टिगत उक्त स्थल पर वाक्स कल्वर्ट का आगणन गणित कर विभाग को प्रेषित किया गया है। जनहित की प्रमुख समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने न्यूज अड्डा टीम एवं विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
https://x.com/uppwdofficial/status/1705277873848975508?s=20
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…