News Addaa WhatsApp Group Join करें

MLC Chunav Kushinagar/एमएलसी चुनाव में सांसद विजय दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने खड्डा ब्लॉक में बने बूथ पर किया मतदान

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 9, 2022  |  6:35 PM

1,108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
MLC Chunav Kushinagar/एमएलसी चुनाव में सांसद विजय दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने खड्डा ब्लॉक में बने बूथ पर किया मतदान WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा में 201 मतदाताओं में से 199 तो नेबुआ नौरंगिया में 193 में 188 ने किया मतदान

खड्डा/कुशीनगर। देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए खड्डा विकास खण्ड के सभागार में शनिवार के दिन सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। विकास खण्ड खड्डा में बने बूथ पर सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे सहित नगर के पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोट डाल दिया है। दोपहर 2 बजे तक खड्डा में मतदान प्रतिशत 90.13 फीसदी रहा।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

देवरिया-कुशीनगर एमएलसी चुनाव के कुल छ: प्रत्याशी मैदान में है।मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डा. रतनपाल सिंह व समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी डा. कफील खान के बीच में है। खड्डा ब्लॉक में बने बूथ पर कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने मतदान किया। इसी तरह विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने अपने गृह कस्वे के ब्लाक में बने मतदान केन्द्र पर मतदान किया। ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे और चार जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व प्रधानगणों ने वोट किया। शाम चार बजे तक मतदान समाप्ति तक कुल 122 पुरूष व 79 महिलाओं के कुल 201 मतदाताओं में से 199 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह नेबुआ नौरंगिया में पुरुष मतदाता 111 व महिला मतदाता 82 सहित कुल 193 मतदाताओं में से शाम चार बजे तक 188 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, खड्डा प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, राजू यादव, रामानुज मिश्रा, संदीप आनंद श्रीवास्तव, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, मनोज जायसवाल, अखिलेश उपाध्याय, कोमल जायसवाल, पवन राव, राजू गुप्ता, चंद्रशेखर कुशवाहा, मणीन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान नर्देश्वर चौरसिया, अमरेंद्र गुप्ता, राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिलीप भारती, रविन्द्र यादव, रामप्रताप यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, सुनील राव, वीरू राव सहित भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

सांसद विजय कुमार दूबे मतदान केन्द्र पर जाते हुए!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking