News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला में मारवाड़ी समाज के लोगों ने निकाला भव्य निशान यात्रा, उड़ाया अबीर-गुलाल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 15, 2022  |  4:32 PM

821 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला में मारवाड़ी समाज के लोगों ने निकाला भव्य निशान यात्रा, उड़ाया अबीर-गुलाल
  • निशान यात्रा के साथ श्री श्याम प्रभु की निकली मनमोहक झांकी

रामकोला/कुशीनगर। फाल्गुन द्वादशी तिथि पर मंगलवार को मारवाड़ी समाज के लोगों ने रामकोला नगर में भव्य निशान यात्रा एवं श्री श्याम प्रभु की महमोहक झाँकी निकाली।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पूर्व वर्षों की भांति होली पूर्व निकलने वाली यह परंपरागत निशान यात्रा थी।इस दौरान मारवाड़ी समाज के सैकड़ों की तादाद में पुरूष एवं महिलाएं हाथ में निशान लिए खाटू श्री श्याम प्रभु का जयघोष करते ढोल- ताशे के संग होली गीत के धुन पर थिरकते एवं अबीर- गुलाल उड़ाते नगर भ्रमण कर श्याम मंदिर पहुंचे और अपना निशान श्याम प्रभु को अर्पित किए तथा प्रभु का पूजन- अर्चन करने के बाद श्याम प्रभु के साथ जमकर अबीर- गुलाल उड़ाए और प्रसाद ग्रहण किये। यह यात्रा फाल्गुन मास में होली पूर्व मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा मनाए जाने वाला परंपरागत निशान उत्सव था।

इस अवसर पर सीमा केडिया, सुनीता छापड़िया,श्यामलाल अग्रवाल, श्रवण छपड़िया,राजीव अग्रवाल,अजय केडिया, हरिशंकर अग्रवाल,संजय केडिया, मनोज केडिया , चंदन केेडिया, राजेश तुलस्यान, सुरेश अग्रवाल, अमित तुलस्यान, राजेंद्र केडिया, शंभू केडिया,मनोज तुलस्यान,दिलीप तुलस्यान,पवन केडिया,अमित कुमार अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल ,श्यामलाल अग्रवाल, सुनील केडिया ,पंकज, कान्हा अग्रवाल, मनोज चौधरी,मनीष केडिया,अंजनी चौधरी, दिनेश अग्रवाल , दीपक अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अलका अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल ,ज्योति अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल,मुरारी मोदी, सुभाष अग्रवाल, शंभू अग्रवाल,ममता केडिया, सरोज केडिया,रोली तुलस्यान,आशा अग्रवाल,कुसुम केडिया आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking