रामकोला/कुशीनगर।स्थानीय क्षेत्र के खेल मैदान मोरवन में चल रहे 20-20 मंडल स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रविवार को शिवाजी नगर, रामकोला ने कटयां, बिहार को सुपर ओवर मे हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। खेल शुरु होने से पूर्व शिवाजी नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर के खेल मे 141 रनो का स्कोर खड़ा किया। जवाब मे 142 रनो का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी कटयां की टीम ने भी 16 ओवर खेलकर 141 रन बना लिया। जिससे मैच टाई हो गया। तदुपरान्त एक एक ओवर का सुपर ओवर खेला गया। जिसमे कटयां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 रनो का स्कोर खड़ा किया। जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी शिवाजी नगर की टीम ने 16 रन बनाकर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। इस मुकाबले में मैन आफ द मैच का खिताब शिवाजी नगर की टीम के गोलू को दिया गया तथा मैन आफ द सीरीज का खिताब शिवाजी नगर टीम के ही आकाश को दिया गया। एम्पायर की भूमिका में आशुतोष गोविंद राव एवं पारुल गोविंद राव तथा कमेंट्रेटर गुलाम गौस उर्फ नन्हे एवं दिनेश सिंह चौहान रहे।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी रहे। इस दौरान संजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, सिन्टू सिंह तथा राजन चौबे के अलावा आयोजन समिति के सदस्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, राहुल सिंह, लोरिक यादव, बन्टी राव, पवन यादव, ऋषी, लक्की, प्रियांशु, धनंजय सिंह, दीपक, फिरोज, शिव प्रताप चौबे, भोलू, शकील, आकाश, सोहन तथा शंकर गोविंद राव आदि सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…