News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसडीएम व बीईओ की जांच में बिना मान्यता के संचालित मिला स्कूल

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 24, 2024  |  5:57 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसडीएम व बीईओ की जांच में बिना मान्यता के संचालित मिला स्कूल WhatsApp

तुर्कपट्टी । सदर एसडीएम व बीईओ ने मंगलवार को कठकुइया गांव में संचालित प्राइवेट विद्यालयों की जांच की। इसमें सीबीएससी पैटर्न पर संचालित एक विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विद्यालय को स्थाई रूप से बंद कराते हुए संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए। कार्रवाई के बाद बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों में हड़कंप मच गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सदर एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने मंगलवार को पडरौना बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह के साथ कठकुइयां पोस्ट ऑफिस के पास संचालित माउंट एकेडमी का निरीक्षण किया। जांच यह विद्यालय बिना मान्यता के ही सीबीएससी पैटर्न पर कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित मिला। एसडीएम ने इस विद्यालय को बंद कराते हुए यहां नामांकित 228 छात्र-छात्राओं को पास के सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने और विद्यालय संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि बिना मान्यता के क्षेत्र में कोई भी संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इसकी जांच कराकर प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व में भी विद्यालय को नोटिस दिया गया था। ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking