News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुकदमें की विवेचना में पीएचसी खड्डा पर घण्टों जमी रही पुलिस, आरोपों के संदर्भ में जुटाए साक्ष्य

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 6, 2022  |  10:16 PM

653 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुकदमें की विवेचना में पीएचसी खड्डा पर घण्टों जमी रही पुलिस, आरोपों के संदर्भ में जुटाए साक्ष्य
  • खड्डा पीएचसी व सीएचसी में लाखों रुपये घोटाले का है मामला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोगी कल्याण निधि और जेएसवाई योजना में लाखों रूपये के हुए घोटाले के मामले में खड्डा पुलिस ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए जानकारी जुटाई। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हडकंप मचा रहा।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

बतातें चले कि खड्डा के सीएचसी व पीएचसी में वित्तीय वर्ष 2020-21 में गलत तरीके से बिल वाउचर लगाकर रोगी कल्याण निधि व जेएसवाई योजना में गलत तरीके से मिलीभगत कर लगभग 17 लाख रूपये का भुगतान करा लिया गया था। इसकी शिकायत होने पर जांच टीम ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी थीं। सीएमओ डा.सुरेश पटेरिया के निर्देश के क्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता ने थाने में तहरीर सौंपीं थी। खड्डा पुलिस ने ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक (बीसीपीएम) विजय गुप्ता व लेखाकार नवीन पटेल के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को एसआई उमेश सिंह, साहबलाल यादव, अखिलेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मामले से जुड़े दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए जानकारी जुटाई।

इसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में हडकंप मचा रहा। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है कि विवेचना चल रही है, जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम गई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking