News Addaa WhatsApp Group Join करें

सोशल मीडिया के आनलाइन पोल में कुशीनगर की महिला थाना प्रथम स्थान पर; जानिए कुशीनगर के किस थाना को मिला कौन स्थान!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 26, 2022  |  4:15 PM

1,613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सोशल मीडिया के आनलाइन पोल में कुशीनगर की महिला थाना प्रथम स्थान पर; जानिए कुशीनगर के किस थाना को मिला कौन स्थान! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । आम जनमानस को जागरूक करते हुये टिव्टर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजी आरएस,एफआईआर, फीडबैक का मूल्यांकन पुलिस व मीडिया के माध्यम से जागरूक करते हुए आम लोगो से सुझाव अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार गोरखपुर जोन द्वारा लिया गया था। जिसमे कुशीनगर जनपद के महिला थाना अपने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आगे पढ़ें! जिला कुशीनगर को किस थाने को मिला कौन स्थान।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद कुशीनगर के समस्त थानों की कार्यप्रणाली के विषय में दिनांक 11.06.2022 से 17.06.2022 तक आनलाइन पोल कराया गया । आनलाइन पोल में आमजनमानस को पुलिस व मीडिया के माध्यम से जागरुक करते हुए ट्विटर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजीआरएस, एफआईआर फीडबैक का मूल्यांकन किया गया । इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायतकर्ताओं के सुझाव लिये गये । जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर व एनसीआर के वादियों को फोन कर फीडबैक लिया गया कि वे केस दर्ज होने के बाद कार्यवाही से संतुष्ट हैं या नहीं ।

इस आनलाइन पोल को डिजिटल प्लेटफार्म के अन्य माध्यम ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप्प आदि पर लिंक भेजकर आनलाइन पोल भी कराया गया जिसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई है । इस वोटिंग का उद्देश्य आमजनमानस से प्राप्त सुझावों का उपयोग कर जनपद कुशीनगर पुलिस के थानों की कार्यप्रणाली में सुधार कर अधिक जनप्रिय एवं व्यवहारकुशल बनाना है । आमजन द्वारा इस पोल के माध्यम से ट्विटर पर 1493 वोट, डायरेक्ट पोल पर 1160, एफआईआर वादी द्वारा 392, आईजीआरएस पर 818 मामलों पर अपनी राय व्यक्त की गई, जिसके आधार पर अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा जनपद कुशीनगर में महिला थाना को प्रथम स्थान, थाना कोतवाली हाटा को द्वितीय स्थान, थाना अहिरौली बाजार को तृतीय, थाना जटहाँ बाजार को चतुर्थ, थाना कोतवाली पडरौना को पांचवा, थाना कुबेरस्थान को छठा, थाना तुर्कपट्टी को सातवाँ, थाना रामकोला को आठवाँ, थाना तरयासुजान को नौवाँ, थाना खड्डा को दसवाँ, थाना कप्तानगंज को ग्यारहवाँ, थाना विशुनपुरा को बारहवाँ, थाना कसया को तेरहवाँ, थाना बरवापट्टी को चौदहवाँ, थाना पटहेरवा को पन्द्रहवाँ, थाना नेबुआ नौरंगिया को सोलहवाँ, थाना सेवरही को सत्रहवाँ, थाना हनुमानगंज को अठरहवाँ स्थान प्रदान किया गया है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking