कुशीनगर। जनपद के सीमावर्ती थाना तरयासुजान के पुलिस चौकी बहादुरपुर पुलिस टीम द्वारा सीमावर्ती इलाकों में पैदल गस्त कर के संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग के साथ ही साथ पैदल गस्त करते हुए आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में शनिवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका,महिला सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह मय पुलिस बल हेड कांस्टेबल भानु प्रताप , आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी सदानंद पटेल, आरक्षी ब्रजेश यादव,आरक्षी बिलाश यादव,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता,के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सायं पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। वही पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
चौकी प्रभारी अवनीश कुमार कहते है: इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि हर कीमत पर अवैध कार्यों से जुड़े लोगो को चिन्हित कर कानून की पाठ पठाया जायेगा,चाहे वह कितना भी प्रभावशाली हो,किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अधिकार नही है। पुलिस अपने हिसाब से कार्य कर रही है।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…