News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिला खेल कार्यालय कुशीनगर द्वारा संचालित तरणताल का हुआ उद्‌घाटन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 5, 2022  |  3:35 PM

1,070 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिला खेल कार्यालय कुशीनगर द्वारा संचालित तरणताल का हुआ उद्‌घाटन
  • विगत 02 वर्षों से बंद पड़े तरणताल का फिर से किया गया संचालन
  • कोविड काल मे बंद पड़ा था तरणताल का संचालन

कसया/कुशीनगर। जिला स्पोर्टस स्टेडियम स्थित तरणताल का उद्‌घाटन जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा 04 अप्रैल को देर शाम काफी खुशनुमा माहौल मे सम्पन्न किया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि जनपद कुशीनगर में तरणताल के उद्घाटन से तैराकी के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित होगा। उन्होनें कहा कि तैराकी के क्षेत्र में भी जनपद के खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर सकते हैं उन्होनें खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी। विदित हो कि कोविड महामारी की वजह से विगत 02 वर्षों से तरणताल का संचालन बंद था जिसे खेल निदेशालय के निर्देश के क्रम में इस सत्र में फिर से शुरू किया गया है।

इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जीवन रक्षक ममता भारती धीरेंद्र सिंह, नीरज सिंह रामनाथ शुक्ला व जिला खेल कार्यालय के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking