News Addaa WhatsApp Group Join करें

Buddha PG College Kushinagar: बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्‍नातक व स्‍नातकोत्‍तर में प्रवेश हेतु बढ़ी सीटें,कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्रों को एक और मौका

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 10, 2021  |  5:15 PM

2,492 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Buddha PG College Kushinagar: बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्‍नातक व स्‍नातकोत्‍तर में प्रवेश हेतु बढ़ी सीटें,कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्रों को एक और मौका

कुशीनगर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक-स्नातकोत्तर स्तर पर शैक्षिक सत्र 2021-22 में शर्तों के अधीन 21 अनुदानित और 24 स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में सीट वृद्धि की है।यह सीट वृद्धि कुलपति के आदेश पर परिनियम 13.26 के तहत की गई है।साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि सीट वृद्धि उन्हीं महाविद्यालयों को प्रदान की जाएगी जिन महाविद्यालयों द्वारा पूर्व में निर्धारित सीटों पर पंजीकरण शुल्क एवं परीक्षा शुल्क जमा कर दिया गया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के आदेशानुसार बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में भी स्‍नातक प्रथम वर्ष (बीए,बीएससी,बीकॉम) व स्‍नातकोत्‍तर प्रथम वर्ष (हिंदी,एमकॉम,एमएससी,प्राणि विज्ञान) में प्रवेश हेतु सीटें बढ़ा दी गयी है।इन कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2021 तक है। प्रवेश लेने के लिए इच्छुक सभी विद्यार्थी 13 दिसंबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर 14 दिसंबर 2021 तक जमा कर दें जिसका प्रवेश सीट की उपलब्धता के आधार पर 15 दिसंबर तक प्रवेश लिया जाएगा।

Vishwajit Kumar Birju, student leader of Buddha Postgraduate College, Kushinagar

Vishwajit Kumar Birju, student leader of Buddha Postgraduate College, Kushinagar

एक नजर इनपर भी

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के छात्र नेता विश्वजीत कुमार बिरजू ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा सीटें बढ़ाने का फैसला स्वागत योग्य है,अब सीटें बढ़ने से प्रवेश मिलने की उम्मीद है।इस बार लंबे समय बाद सीटें बढ़ी है,व आगे कहा कि इनके नेतृत्व में प्राचार्य को महाविद्यालय में सीट बढ़ोतरी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking