कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा के दिशा निर्देशन में दिनांक 13/10/2021 को दिन बुधवार को मयंक सिंह जोनल सचिव / जेल पर्यवेक्षक वाराणसी मंडल उत्तर प्रदेश समिति के सदस्यों द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। 2 घंटे चले निरीक्षण के उपरांत कैदियों की हालात सामान्य पाई गई ।देवरिया जिला जेल में CCTV कैमरा लगा है सभी कैमरे वर्किंग में है, जेल में कैदियों की कुल संख्या 2057 है। जबकि इसकी क्षमता कम है परंतु दो जिला कुशीनगर व देवरिया के कैदी होने के कारण बंदी ज्यादा है। टोटल 2057 कैदियों में 140 महिलाएं , 16 बच्चे है बाकी पुरुष कैदी हैं। जेल के अंदर अस्पताल की व्यवस्था न होने के कारण सी एम ओ की देख रेख में कैदियों को इलाज होता है। समिति के सदस्यों को जेलर श्री राजकुमार वर्मा जी ने बताया कि कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक होने से भी व्यवस्था में दिक्कत हो रही हैं जेल 1952 में बनी जेल 69 साल पुरानी होने के कारण बताया कि जेल के अंदर आने वाले कैदियों के परिजनों को गहन जांच के बाद ही अंदर कैदियों से मिलने दिया जाता है.
निरीक्षण के उपरांत जोन सचिव मयंक कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के अंतर्गत काम करती है जिस के मुख्य संरक्षक राज्यपाल होता है यह संस्था नारी सुधार, बाल सुधार, जेल में खानपान व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था को देखती है समय-समय पर यह संस्था जेल का निरीक्षण करके शासन को रिपोर्ट भेजती रहती है निरीक्षण करने में मुख्य रूप से मयंक कुमार सिंह जोन सचिव / जेल पर्यवेक्षक , श्री राज सिंह, डॉ के के गुप्ता , अमित यादव जी, दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…