News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया जनपद के बरहज थाने में तैनात दरोगा रमाशंकर सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 25, 2022  |  9:06 PM

2,338 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया जनपद के बरहज थाने में तैनात दरोगा रमाशंकर सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, पुलिस महकमे में शोक की लहर

कुशीनगर। खड्डा थाने पर पूर्व में तैनात सब इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह यादव का सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। खड्डा कस्वे के पुर्व में कस्वा इंचार्ज के तैनाती के दिनों को याद करते हुए लोग सोशल मीडिया पर उनके कुशल व्यवहार की चर्चा करते हुए उनके परिजनों को अपार दु:ख सहन करने की प्रार्थना कर रहे हैं। श्री यादव काफी धार्मिक प्रवृत्ति एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

बताते चलें कि मूलत: गाजीपुर जिले के निवासी सब इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह यादव कुछ दिनों पूर्व खड्डा कस्वे के कस्वा इंचार्ज के पद पर तैनात रहे। यहां से उनका तबादला देवरिया जनपद के लिए हो गया जहां वह बरहज थाना के गौरा पुलिस चौकी पर तैनात रहे। मंगलवार को सुबह किसी आवश्यक कार्यवश हेड़ कांस्टेबल अजय कुमार सिंह के साथ मोटरसाइकिल से मईल की जा रहे थे इसी दौरान राम जानकी मार्ग पर तेलिया कला गांव के सामने गैस एजेंसी के पास मईल की तरफ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिस जवानों को रौंद दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को एम्बुलेंस से देवरिया जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सब इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह यादव 50 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं हेड कांस्टेबल अजय सिंह को मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। वहीं पूर्व तैनाती स्थल खड्डा थाने का पुलिस महकमा दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध है। साथी पुलिसकर्मी सहित कस्वे के लोग सड़क दुर्घटना में श्री यादव के मौत पर काफी दु:ख जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बेहतरीन पुलिस आफिसर बताते हुए घटना को लेकर मर्माहत हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking