News Addaa WhatsApp Group Join करें

आइपीएल समूह मिल के विस्तारिकरण को लेकर तत्पर, किसानों में नये पेराई सत्र को लेकर दिख रहा उत्साह

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 21, 2024  |  11:22 AM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आइपीएल समूह मिल के विस्तारिकरण को लेकर तत्पर, किसानों में नये पेराई सत्र को लेकर दिख रहा उत्साह WhatsApp
Responsive image
  • यार्ड में खड़े गन्ने की संपूर्ण पेराई कर 21 अप्रैल 2024 को रात्रि बंद कर दी जाएगी चीनी मिल
  • आईपीएल समूह के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा एवं मुख्यालय के मुख्य प्रवंधक कृषि यूएस तेवतिया ने किसान हित में किया था क्षमता वृद्धि का ऐलान

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने किसानों से अपने अवशेष गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल में शीघ्र करने की अपील किया है साथ में किसानों के हित में उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में पेराई सत्र का समापन होने के बाद मिल की पेराई क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर युद्ध स्तर पर शुरू करने की पहल की है। मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया है कि गन्ना आपूर्ति न होने की दशा चीनी मिल को रविवार की रात्रि में यार्ड में खड़े गन्ने की पेराई कर अंतिम रूप से बंद कर दिया जाएगा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

आईपीएल ग्रुप समूह के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा ने खड्डा में आयोजित भव्य किसान गोष्ठी में खड्डा के गन्ना किसानों के बहुप्रतीक्षित चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए चीनी मिल के विस्तारिकरण का साहसिक ऐलान किया था जिसके बाद इस क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर जगी हुई है। चीनी मिल में वर्तमान पेराई सत्र में ही क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू हो गया है जो पेराई सत्रावसान के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि आईपीएल मुख्यालय के मुख्य कृषि प्रवंधक (साइंस) डाक्टर यूएस तेवतिया के कुशल मार्गदर्शन में गन्ना किसानों के उत्पादन वृद्धि के लिए गोष्ठी में दिए गए सुझाव किसानों के उत्पादन वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं गन्ना प्रवंधक सुधीर कुमार ने किसानों से फसल पैदावार में वृद्धि हेतु समय समय पर गोष्ठियों एवं खाद बीज की उपलब्धता प्रदान करने की बात बताते हुए अपने खड़ी फसल को मिल में शीघ्र आपूर्ति की अपील की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking