News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Abhinav Tyagi/तमकुहीराज: एएसपी अभिनव त्यागी ने जनसुनवाई कक्ष का किया उद्घाटन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 7, 2024  |  8:43 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Abhinav Tyagi/तमकुहीराज: एएसपी अभिनव त्यागी ने जनसुनवाई कक्ष का किया उद्घाटन

ASP Kushinagar – IPS Abhinav Tyagi: तमकुहीराज/कुशीनगर । पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से तमकुहीराज थाने में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षणी) अभिनव त्यागी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। एएसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाये। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

तमकुहीराज थाने में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी का प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने स्वागत किया। तत्पश्चात एएसपी ने कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होने प्रसन्नता जाहिर किया कि इस थाने में अब जनसुनवाई कक्ष बनकर तैयार हो गया है।

उन्होने ड्यूटी पर तैनात किए गए कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यहां आने वाले फरियादियों की समस्याओं को रजिस्टर में अंकित करके समस्या का गुणवत्तापूर्ण व ईमानदारी से निस्तारण कराया जाये। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि नवनिर्मित “जनसुनवाई कक्ष” का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना है, इससे जनता के लिये पुलिस से संवाद करना तथा उनके अपनी समस्याएं बताना सुगम होगा तथा आवश्यकतानुसार उन्हें त्वरित सहायता मिल सकेगी जिससे कि उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सकेगा।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी,मीडिया कर्मी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking