News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: अपराधियों के लिए काल बने “धाकड़ धवल”! 29 मुठभेड़ों में 28 बदमाश हुए लंगड़े, सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 28, 2022  |  12:23 PM

1,498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: अपराधियों के लिए काल बने “धाकड़ धवल”! 29 मुठभेड़ों में 28 बदमाश हुए लंगड़े, सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
  • 145 पर की गैंगस्टर की कारवाही, जानें फुल डिटेल

कुशीनगर। जिले में कानून व्यवस्था की चर्चा इस समय हर चौक चौराहों पर हो रही है। संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों को काबू में करने में इस साल आईपीएस धवल जायसवाल (IPS dhawal jaiswal) की पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई ने एसपी धवल जायसवाल को जिले में “धाकड़ धवल” के रूप में स्थापित किया। बदमाशों की हर हाल में गिरफ्तारी के अभियानों का असर बड़ा दिखा है। इस साल का जो रिकॉर्ड मीडिया में सामने आया है, उसके अनुसार एनकाउंटर में 28 ईनामी बदमाशों को आईपीएस धवल जायसवाल की पुलिस ने लगडा कर दिया। ये सभी गंभीर प्रकृति के अपराध करने वाले क्रिमिनल थे। यूपी सीएम ने कई सार्वजनिक मंचों से साफ कहा है कि कानून तोड़ने वालों को या जेल भेजा जाएगा या जहन्नुम। फिर क्या कहना, कुशीनगर में आईपीएस धवल जायसवाल के अगुवाई में कुशीनगर पुलिस सूबे के मुखिया के बातो को धरातल पर उतर दी है जिसका सत्यापन ये आंकड़ों में भी अब सामने आया है।

आपके लिए और..- थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों...

अपराध के खिलाफ “धाकड़ धवल” की जीरो टॉलरेंस नीति

जिले में आईपीएस धवल जायसवाल के अगुवाई में कुशीनगर पुलिस अपराधी और माफियाओं के खिलाफ जमकर कार्रवाई कर रही है. जिले में गंभीर प्रकृति के अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के साथ ऑपरेशन लंगड़ा की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इस साल की बात करे तो पुलिस द्वारा लगभग 29 मुठभेड़ों में 42 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया जिसमे पुलिस के गोलियां ने शातिर बदमाशों की टांगों को अपना निशाना बनाया इसमें 28 बदमाशों को पुलिस लंगड़ा बना चुकी है साथ ही पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में गंभीर प्रकृति के अपराध को अंजाम देने वाले कुल 145 अपराधियों के विरुद्ध एक जनवरी से 25 दिसंबर 2022 तक जिला पंचायत सदस्य समेत 21 अपराधियों के द्वारा अपराध से बनाई गई कुल सात करोड़ 96 लाख 49 हजार आठ सौ रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त किया गया इतना ही नहीं इस वर्ष वाहन चोरों पर नकेल कसने में भी जनपद पुलिस लगभग पूरी तरह कामयाब हुई है जनवरी से दिसंबर तक लिफ्टरों ने नगर व विभिन्न स्थानों से कुल 171 वाहन उड़ाए, जिसमें आठ चार पहिया सहित डेढ़ सौ से अधिक वाहन बरामद कर लिए गए। इसी तरह वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल अंतरराष्ट्रीय अंतरप्रांतीय तथा अंतरजनपदीय कुल 87 लिफ्टर गिरफ्तार हुए।

जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कस्बा तमकुही में एटीएम काट कर कुख्यात बदमाशो ने अपना निशाना बनाया था, जिस घटना को चैलेंज मानते हुए एसपी धवल ने अपनी कुशल मैनेटरिंग में कई प्रांतों में इस प्रकार के घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात ईनामी अभियुक्तों को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। जो कई प्रांतों में इस प्रकार की घटना कर अबतक पुलिस के पकड़ से कोसो दूर रहे, लेकिन धवल द्वारा रची गई चक्रव्यूह से वह बच नही सक और कुशीनगर पुलिस टीम द्वारा बिछाई गई जाल में जकड़ लिए गए।

बहरहाल एसपी धवल जयसवाल का कार्यकाल में अपराध जगत से जुड़े लोग कुशीनगर पुलिस के सामने घुटने टेकने से अपने को रोक नहीं सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मनरेगा में ‘कागजी मिट्टी’, असल में पानी! हफुआ चतुर्भुज में ₹3 लाख के भुगतान पर उठे सवाल ?
मनरेगा में ‘कागजी मिट्टी’, असल में पानी! हफुआ चतुर्भुज में ₹3 लाख के भुगतान पर उठे सवाल ?

कुशीनगर | सेवरही विकास खंड की हफुआ चतुर्भुज ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों को…

थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking