News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: न्यू ईयर मानने की आड़ में कानून से हुआ खिलवाड़,तो जेल में मानेगा नया साल- धवल जयसवाल एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 31, 2022  |  4:27 PM

1,491 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: न्यू ईयर मानने की आड़ में कानून से हुआ खिलवाड़,तो जेल में मानेगा नया साल- धवल जयसवाल एसपी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस की नूतन वर्ष सेलिब्रेशन को लेकर अपनी तैयारी को आखिर मुकाम पर है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने आगामी नूतन वर्ष-2023 के आगमन के अवसर पर जनपद की समस्त जनता को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

उन्होंने जिले के आम आवाम से यह अपील की है कि नये वर्ष का सेलिब्रेशन सुरक्षित, वैधानिक, नैतिक, सद्भावपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से करें तथा इस निमित्त कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। नये वर्ष पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था चुस्त- दुरूस्त रखने हेतु अधोलिखित कड़े निर्देश भी निर्गत किये गये हैं।डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों को न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देश पर रात्रि दस बजे के बाद डीजे आदि किसी भी दशा में न चलाया जाए, साथ ही कोई भी ध्वनि/ संगीत इतनी अधिक तीव्रता में न चलायी जाए जिससे आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़े।

नये वर्ष के आगमन पर जनता द्वारा किये जाने वाले सेलिब्रेशन को सुरक्षित, सद्भावपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाने हेतु नए वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर 2022 को सांय 5 बजे से ही अभियान चलाया जायेगा जिसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की टीमें गठित की गई है।शराब पीने वालों की चेकिंग हेतु ब्रीद एनलाइजर व अन्य जरूरी उपकरण के साथ सादी वर्दी में पुलिस एवं इंटेलिजेंस की टीमों को भी लगाया गया है। जिनका कार्य सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, रास्तों, पार्कों, चौराहों, होटलों, सिनेमा हाल एवं मॉल, मोहल्ले के नुक्कड़ों, रेलवे एवं बस स्टेशनों आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखकर शराब पीकर हुड़दंग एवं उदण्डता, वाहन चलाने, बाईक स्टंट बाजी करने, फब्तियां कसने, छेड़खानी करने, झगड़ा लड़ाई करने वाले आदि व अन्य असमाजिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिए गए है। किसी भी दशा में कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पाए। साथ ही यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें कि नए साल के सेलिब्रेशन पर आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो एवं कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरीके से बनी रहे। उन्होंने चेतावनी भी दिया है की अगर न्यू ईयर के आड़ में कोई भी कानून से खिलवाड़ करेगा, उसका नया साल हवालात में मानेगा।

एसपी धवल जयसवाल ने न्यूज अड्डा के माध्यम से अपने सभी मातहत अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनता को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा का संकल्प लेने हेतु भी निर्देश दिये है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking