News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS राजीव नारायण मिश्र होंगे मिर्जापुर के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 24, 2023  |  2:57 PM

1,580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS राजीव नारायण मिश्र होंगे मिर्जापुर के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश सरकार ने 34 में पीएसी वाहिनी वाराणसी में सेनानायक के पद पर तैनात डॉ. राजीव नारायण मिश्र को मिर्जापुर का कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है. आपको बता दे मिर्जापुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक जो लम्बे अवकाश पर गए हुए है जिसके कारण 2010 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी डॉ. राजीव नारायण मिश्र को मिर्जापुर का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

आपको बता दे, IPS राजीव नारायण मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में ही माघ मेला सकुशल संपन्न हुआ था। डॉ. मिश्रा ने माघ मेले में आने वाले सुरक्षाकर्मियों की भी कोविड-19 टो कॉल के तहत जांच कराई थी। जिन पुलिसकर्मियों में कोविड महामारी के लक्षण पाए जाते थे उन्हें अलग क्वारंटाइन कर दिया जाता था। यही कारण रहा कि माघ मेले में लगे सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पीएसी के जवानों में कोरोना कम फेल पाया। जिससे मेला प्रशासन को जरूरत के मुताबिक फोर्स जगह-जगह तैनात करने में मदद मिली थी। व्यवहार कुशल व मृदुभाषी होने के कारण डॉक्टर मिश्र के ऊपर योगी सरकार ने एक बार फिर भरोसा करते हुए माघ मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी थी और अब इनको मिर्जापुर का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।

राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार से सम्मानित हैं डॉ. राजीव

माघ मेला में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, पौष पूर्णिमा, बसंत पंचमी व महाशिवरात्रि सबसे बड़े स्नान पर्व माने जाते हैं। पिछले साल मौनी अमावस्या को संगम पर अचानक से भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी पर डॉ. राजीव नरायण मिश्र की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से बच गया था।

डॉ. राजीव नारायण मिश्र को अयोध्या में 2005 में हुए आतंकवादी हमले में आतंकवादियो को ढ़ेर करने में सराहनीय योगदान देने के लिए राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक व अन्य बहुत से पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्तमान में डॉ. राजीव नारायण मिश्र, सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी में नियुक्त हैं‌ तथा पूर्व में एसएसपी, एसटीएफ, लखनऊ व कुशीनगर के कप्तान भी रह चुके हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking