चयन वर्ष 2024-25 के चयन हेतु पोषक संवर्ग सहायक भूलेख अधिकारी / नायब तहसीलदार से तहसीलदार पद पर पदोन्नति हेतु गठित विभागीय प्रोन्नति समिति द्वारा की गयी बैठक में 21 फरवरी 25 को आदेश जारी हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अनुभाग 3 के प्रोन्नति आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के 60 नायब तहसीलदार को प्रोन्नति देकर तहसीलदार बनाया गया।
प्रोन्नति पाकर बने तहसीलदार गणों में खुशी की लहर दिखी। प्रोन्नति पाकर अंजू यादव ने बताया कि ईश्वर और माता – पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद से तहसीलदार पद पर प्रोन्नति पाकर खुशी है,आगे अब उस पद की गरिमा बनाकर उस क्षेत्र में जनहित क्षेत्र में कार्य और शासन के मंशानुरूप दिए आदेश का पालन किया जाएगा। वहीं जितेन्द्र कुमार सिंह नायब तहसीलदार को तहसीलदार बनाये जाने पर तहसील कर्मचारीगण व क्षेत्र के लोग में ख़ुशी की लहर दिख रही।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…