News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सेखवनिया से शिवपुर पद यात्रा हुआ सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2021  |  5:54 PM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेखवनिया से शिवपुर पद यात्रा हुआ सम्पन्न

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों की निर्ममता पूर्वक हत्या किए जाने और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को बेवजह गिरफ्तार करने के विरोध में, कमर तोड़ महंगाई , गन्ना किसानों के बकाए भुगतान, अतिवृष्टि के कारण फसलों की बर्बादी पर मुआवजा देने एवं बेरोजगारों को रोजगार देने इत्यादि मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के दमनकारी नीतियों के विरोध में मंगलवार कांग्रेस पार्टी कुशीनगर के द्वारा विधानसभा कुशीनगर के अंतर्गत सेखवनिया बाजार से लेकर शिवपुर बाजार तक पैदल मार्च किया। जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं कुशीनगर विधानसभा के प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने किया इनके अलावा इस मार्च में जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी वाजिद अली, जगदंबा सिंह, सचिव जनार्दन यादव, अमित मिश्रा, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव राधे विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राधा कृष्ण शर्मा, आनंद मोहन तिवारी, अंशु मणि त्रिपाठी, अरुण कुमार चौबे, आदित्य तिवारी, राधेश्याम पासवान, स्वामी नाथ यादव, सीताराम प्रधान, कृष्ण प्रताप सिंह के अलावा हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking