News Addaa WhatsApp Group

जौरा बाजार: ईश्वर के नाम लेने से कल्याणकारी हो जाता है जीवन…

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2023  |  3:04 PM

344 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जौरा बाजार: ईश्वर के नाम लेने से कल्याणकारी हो जाता है जीवन…

जौरा बाजार/कुशीनगर। प्रभु का नाम जपने मात्र से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। कलयुग में प्रभु नाम की महिमा अधिक है। नारद जी, बाल्मिकी, भक्त ध्रुव व प्रह्लाद आदि तो भगवान का नाम जपकर ही प्रभु को प्राप्त कर लिए। पथभ्रष्ट हो चुका अजामिल भी नारायण नाम जपकर भगवान के धाम को प्राप्त कर लिया था

आज की हॉट खबर- तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

यह बातें कथा ब्यास श्री सत्येंद्र पाठक महाराज ने ग्राम — कोटवा (करजहि) श्रीभागवत कथा में शुक्रवार के दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए कही। व्यास जी ने कहा कि राजा परीक्षित द्वारा प्रश्न करने पर सुखदेवजी कहते हैं कि जीवों द्वारा किए गए कर्म रूप में फल का विधान किया गया है। सदा ध्यान रखना चाहिए कि मेरे द्वारा पाप नही हो अन्यथा नर्क में जाना पड़ता है। नर्क से बचने का एकमात्र उपाय प्रभु नाम का जाप है। अजामिल चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि वह एक वेदपाठी ब्राह्मण था। एकबार एक शुद्र को वेश्यागामी होते देखा तो उनका भी मन बिगड़ गया। वे उसी वेश्या को प्रसन्न करने में लग गए। वे लगातार पाप में रत होते चले गए। एक बार जब संत उसके घर आए और भोजन किया तो उन्हें एहसास हुआ की वह बड़ा पापी है। संत ने उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए कहा कि आज से भगवान का भजन शुरू कर दें तो अजामिल ने इंकार कर दिया। संतों ने उसके पुत्र का नाम नारायण रख दिया। अजामिल पुत्र के कारण नारायण नारायण उच्चारण करने लगा और भगवान के धाम को प्राप्त किया। कथा के बीच बीच में प्रसंग से जुड़े भजन को वाराणसी के पंडित राहुल पाठक बेदाचार्य जी एवं सत्यदेव मिश्रा ने गाया।

उपस्थित क्षेत्र के श्रद्धालुओ में डॉ0 मस्तराज सिंह ,मार्कण्डेय सिंह ,नंदकिशोर कुशवाहा ,रीना देवी , प्रभावती देवी ,पिंकी सिंह ,अमरजीत कुशवाहा ,दयानन्द दुबे ,हीरालाल शर्मा ,अच्च्यवर रे ,हरि गुप्ता ,उमेश राय , राजेन्द्र पाण्डेय ,प्रमोद गुप्ता ,आदि रहे।

संबंधित खबरें
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 
लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 

हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…

ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking