News Addaa WhatsApp Group Join करें

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 10, 2026  |  4:25 PM

132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प WhatsApp

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा जिला स्तरीय मासिक महाआरती का आयोजन स्थानीय हाटा नगर के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ परागपुर स्थित एसबी लॉन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रत्येक माह के दूसरे रविवार की भांति आयोजित इस महाआरती में पांच सौ से अधिक मां भक्तों ने भाग लेकर नशामुक्त, मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया।कार्यक्रम संगठन के संस्थापक शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तेजी से फैल रहा है।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त एवं संस्कारवान बनाना है।महाआरती के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की सबसे बड़ी बुराई नशा और चरित्रहीनता है। इससे बचने के लिए लोगों को मां भगवती की साधना एवं भारतीय सनातन संस्कृति को अपनाने की आवश्यकता है। संगठन राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा और मानवता की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है।महाराज श्री के निर्देशन में संगठन द्वारा गांव-गांव जाकर निःशुल्क एक घंटे की आरती, पांच घंटे एवं 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा पाठ भी कराया जाता है।इस अवसर पर देवरिया से जिलाध्यक्ष कुबेरनाथ मल्ल, अनिरुद्ध, रमेश चंद्र मिश्रा सहित महिला भक्त उपस्थित रहीं। वहीं महाराजगंज से डीपी त्रिपाठी एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अजय सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राणा प्रताप सिंह, उमेश सिंह, मनोज, कमलेश, रामआशीष सिंह, मीरा, विद्यावती, छाया, पूरन, जसविंदर, बिट्टू, सुगांती,रामराज सहित बड़ी संख्या में मां भक्त उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking