News Addaa WhatsApp Group Join करें

जयंत चौधरी की पार्टी NDA में शामिल, यूपी में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 12, 2024  |  6:01 PM

202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जयंत चौधरी की पार्टी NDA में शामिल, यूपी में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका

बिहार के बाद यूपी में भी लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने सारे विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात कर ली है। हमने एनडीए के साथ जाने का फैसला किया है।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

जयंत ने क्या कहा?
जयंत ने ये भी कहा है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा जाना मेरे और मेरे परिवार समेत किसान समुदाय के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। विधायकों की नाराजगी पर जयंत ने कहा कि सभी से बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है।

सियासत के जानकारों का कहना है कि जयंत की पार्टी के एनडीए के साथ आने से पश्चिमी यूपी में चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर पड़ेगा।

पश्चिमी यूपी का क्या है सियासी गणित?
पश्चिमी यूपी में किसान, जाट और मुस्लिम वोट बैंक काफी ज्यादा है। यहां लोकसभा की कुल 27 सीटें हैं, जिसमें 2019 के चुनाव में आरएलडी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी लेकिन बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत पाई थी। सपा और बसपा के खाते में 4-4 सीटें आई थीं। अगर 2014 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो उस दौरान भी आरएलडी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking