News Addaa WhatsApp Group Join करें

जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 28, 2026  |  1:39 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

गोरखपुर। रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी गोरखपुर द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान की कमान प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने संभाली, जिनके नेतृत्व में टीमों का गठन कर देर रात तक प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जीआरपी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में देवी सिंह पुत्र रामकुमार सिंह, निवासी मेहरी थाना लहार, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) शामिल है। इसके खिलाफ थाना जीआरपी झांसी और जीआरपी गोरखपुर में कुल चार आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।
वहीं दूसरा आरोपी विशाल तिवारी, निवासी उरवा बाजार, जनपद गोरखपुर है, जिसके खिलाफ चोरी और छेड़खानी जैसे कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। यह आरोपी जीआरपी थाने का हिस्ट्रीशीटर (HS) भी बताया जा रहा है।
गिरफ्तारी के दौरान दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

जीआरपी प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्लेटफार्म पर होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उनके नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking