News Addaa WhatsApp Group Join करें

भारत-तिब्बत संवाद मंच के जिग्मे त्सुल्ट्रीम ने कुशीनगर के तिब्बती मंदिर मे एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं ये बात….

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2021  |  11:27 PM

1,192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारत-तिब्बत संवाद मंच के जिग्मे त्सुल्ट्रीम ने कुशीनगर के तिब्बती मंदिर मे एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं ये बात….
  • चीन की साम्राज्यवादी नीति के दबाव मे दलाई लामा के साथ 80 हजार तिब्बतियों ने भारत मे शरण लीं थी l
  • सत्य की जीत होंगी और तिब्बत आजाद होगा यह तिब्बतियों को पूर्ण विश्वास है -जिग्मे त्सुल्ट्रीम

कसया/कुशीनगर । समन्वयक भारत – तिंब्बत संवाद मंच जिग्मे त्सुल्ट्रीम ने बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित तिब्बत मन्दिर में कहा कि तिब्बत की अपनी भाषा, संस्कृति धर्म रही है और हम उसी अनुरुप अपनी संस्कृति को बचाए हुए हैं। यूरोप में एक ही भाषा बोलने वाले चार पांच देश मिलेंगे। चीन के चलते ताइवान, हांगकांग व उईगुर की जनता जिन्हें आजादी नहीं है। तिब्बत हजारों सालों से एक स्वतंत्र राष्ट्र रहा है। चीन की साम्राज्यवादी नीति के दबाब में वर्ष 1959 में दलाई लामा के साथ 80 हजार तिब्बतियों ने भारत मे शरण ली थी और तिब्बत में हुए नरसंहार में 12 लाख लोग मारे गए थे। छः हजार मठों का विनाश कर दिया गया था। ऐसी हालत में भारत ने साथ दिया। हमारे साथ भारत की संवेदनशीलता हमारे साथ रही और उनका कर्म हमारे साथ है। देश मे 46 बुनियादी सुविधाओं से युक्त कालोनियां व 50 से अधिक शिक्षण केंद्र साकार हैं। हाल के दिनों में तिब्बत का मसला उभर रहा है। आज भारत सहित पूरे अंतरराष्ट्रीय जगत का समर्थन मिलना आवश्यक है। कल की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए भविष्य की सोंच कैसी हो इसपर ध्यान केंद्रित करना है। हम केवल व केवल अपने गुरु दलाई लामा पर निर्भर हैं। सत्य हमारे साथ है, सत्य की जीत होगी और तिब्बत आजाद होगा यह हम तिब्बतियों को पूर्ण विश्वास है कि तिब्बत आजाद होगा।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking