News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2026  |  6:10 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवादों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद बनाए रखते हुए तथ्यों की निष्पक्ष जांच करें तथा निस्तारण इस प्रकार करें कि शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्राप्त हो। साथ ही उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद तथा अन्य संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं को त्वरित न्याय मिल सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक प्रकरणों में मौके पर ही समाधान का प्रयास किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कसया, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking