Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

सयुक्त निदेशक नेत्र ने किया कसया सीएचसी का औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया
Aug 23, 2024, 9:08 PM IST • अब तक 91 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • निरीक्षण के दौरान ओपीडी,लैब,नेत्र एवं डेंटल के कार्यो से दिखे संतुष्ट

कसया । शासन की मंशा एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालो की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिये। इसी क्रम में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश पर जनपद के लिये नामित सयुक्त निदेशक नेत्र लखनऊ डॉ अनिरुद्ध सिंह द्वारा कसया सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया।सीएचसी पर वह निरीक्षण करने सुबह 10 बजे पहुँचे। स्वास्थ्य अधीक्षक कसया डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने बुके देकर उनका स्वागत किये। ततपश्चात उनके द्वारा उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन किया गया सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। उनके द्वारा सर्वप्रथम प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया जहाँ जाँच हेतु लगी सभी मशीनों की क्रियाशीलता देखे तथा एलटी विजयकृष्ण द्विवेदी से सभी प्रकार की जांचों का व्यौरा लिये।लैब के कार्यो से संतुष्ट दिखे। नेत्र ओपीडी में मरीजों को देख रही नेत्र चिकित्सक डॉ स्नेहा कुमारी से नेत्र रोगियों के ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षक आनन्दपाल सिंह से चश्मा वितरण की जानकारी लिये।महिला चिकित्सक डॉ नेहा,डॉ अनामिका एवं चिकित्सक डॉ आशुतोष पांडेय से ओपीडी में देखे गये मरीजों की जानकारी लिये। डेंटल कक्ष में पहुँचकर सर्जन डॉ रितेश सिंह एवं सहायक अम्ब्रेश राय से उनके कार्यो की जानकारी लिये।

उसके बाद आपरेशन कक्ष,लेबर रूम तथा ईटीसी वार्ड एवं जनरल वार्ड का गहन निरीक्षण किया तथा सम्बंधित स्टाफ से पूछताछ किये एवं कमियों को सुधारने के आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण के कारण कुछ स्थानों पर व्यवस्थाये अस्त व्यस्त मिली।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान डॉ मुकेश यादव,डॉ गौतम जी गौरव,डॉ यूसुफ अली,डॉ सौनक श्रीवास्तव, विमलेश दुबे,आशुतोष मिश्र,राकेश पांडेय,वशीर अहमद,अमित सिंह,अशोक सिंह,राकेश मणि,अभिषेक पांडेय,संजय राय,विनोद वर्मा,शाहिद अंसारी,प्रतिमा मौर्या, बीना दुबे,ममता,अनिता यादव,प्रकाश,सौरभ श्रीवास्तव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi