कुशीनगर । जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र में शनिवार की भोर में रामकोला पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त मुठभेड़ में शार्प शूटर की पैर में लगी गोली,हुआ घायल,इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया।
जानकारी हो की रामकोला थाना क्षेत्र के फुर्सत पुर से घेघहवा जा रही सड़क की नहर के पटरी पर बिहार प्रदेश के सिवान के शहाबुद्दीन का शार्प शूटर बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी बदमाश विकास सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह ने किसी के बुलाने पर शुक्रवार को देर रात वह बाइक से हत्या करने के लिए निकला था की इसकी सूचना स्वाट टीम और रामकोला प्रभारी निरीक्षक को हुई।जो रात में घेरा बंदी कर गांव के करीब रोकने का प्रयास किया जहां उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई जिसके जवाब में पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग किया जिसमें विकास सिंह को पैर में गोली लगी औऱ वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पडरौना भेजा गया है। जहाँ उसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुच कर आधिकारिक जानकारियां हासिल करते हुये मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…