News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Police: कच्ची के ठिकाने पर चला तरयासुजान पुलिस व आबकारी विभाग का संयुक्त हंटर, भारी मात्रा में किया गया लहन नष्ट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 1, 2022  |  10:43 AM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police: कच्ची के ठिकाने पर चला तरयासुजान पुलिस व आबकारी विभाग का संयुक्त हंटर, भारी मात्रा में किया गया लहन नष्ट

कुशीनगर । जनपद के सीमावर्ती थाना तरयासुजान के बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्रान्तर्गत सलेमगढ़ (पठानी टोला ) में मंगलवार को सुबह -सुबह तरयासुजान पुलिस व आबकारी विभाग का संयुक्त दबिश डाली गई,जहाँ कोई कारोबारी तो नही मिला लेकिन भारी मात्रा में लहन नष्ट हुआ।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

बताते चले सुबह छः बजे आकस्मिक तौर पर पुलिस व आबकारी विभाग के टीम ने राष्ट्रीय राज मार्ग 27 के किनारे बसा सलेमगढ़ पठानी टोला में छापेमारी किया गया,कुहासे के लाभ लेते हुये कच्ची के कारोबारी तो भाग निकले,लेकिन चेकिंग कर के भारी मात्रा में लहन को नष्ट करने में टीम सफल हुई है। इस विषय मे कोई अभियोग पंजीकृत नही होने की सूचना है। इस कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज (क्षेत्र -चार)अमरनाथ कश्यप, हेड कांस्टेबल कृपा शंकर दुबे,चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय,हेड कांस्टेबल विजली सिंह, आरक्षी वीरेंद्र सिंह, आरक्षी सन्दीप यादव, आरक्षी रितेश यादव,आरक्षी अभिषेक राय, आरक्षी विशाल यादव,आरक्षी शुभम कुमार,आरक्षी आदित्य कुमार मय टीम मौजूद रहे।

एसएचओ कपिलदेव चौधरी का कहना है: इस विषय मे प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने बताया कि ठंड के समय मे शराब की शौकीनों की मांग बढ़,जाती है,जिससे सज्ञान लेते हुये पुलिस सक्रिय है,इसी क्रम में आगामी बिधान सभा चुनाव को देखते हुये यह छापेमारी रूटीन प्रकिया का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा की इस प्रकार के अबैध कारोबार को पनपने थाना क्षेत्र में नही दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking