कुशीनगर । भले विधान सभा चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नही हुआ है। लेकिन शाशन के निर्देशों के अनुपालन में शांति पूर्वक चुनाव को सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशाशन कृत संकल्पित नजर आ रहा है। इस क्रम में रविवार को देरशाम तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पठानी टोला में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में आबकारी विभाग व तरयासुजान पुलिस की संयुक्त चाबुक कच्ची के ठिकाने पर चला, जिसमे भारी मात्रा में लहन को संयुक्त टीम ने नष्ट किया।
बताते चले की विशेष परिवर्तन अभियान के अंतर्गत बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा सलेमगढ़ पठानी टोला में देरशाम उपजिलाधिकारी तमकुहीराज, सीओ तमकुही फूलचंद कनोजिया, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी मय टीम, आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप क्षेत्र संख्या चार तमकुहीराज, हेड कांस्टेबल कृपाशंकर दुबे मय आबकारी टीम ने कच्ची के ठिकाने पर आकस्मिक रूप से दबिश दिया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी तो नही हुई,फिर भारी मात्रा लहन नष्ट करने में छापे मारी टीम कामयाब हुई। इस प्रकरण में कोई अभियोग पंजीकृत नही हुआ है।
बहरहाल यह अभियान आगमी चुनाव के मद्देनजर सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने की तैयारी की एक हिस्सा है।
प्रशाशन का प्रयास रहता है की कोई गैर कानूनी गतिविधियां क्षेत्र में नही होने दिया जाय,इस दृष्टिकोण से यह अभियान चलाया जा रहा है। किसी कीमत पर अबैध कारोबार को क्षेत्र में पनपने नही दिया जायेग।
सर्किल में यह अभियान हमेशा चलता रहता है। इस का एक मात्र मंशा होता है की कही भी अबैध शराब की कारोबार को नही पनपने दिया जाये।
तमकुहीराज क्षेत्र चार के आबकारी निरीक्षक ने बताया की ठंड के मौसम में कुछ शराब के शौकीन इधर -उधर भटक कर कच्ची का सेवन करते है,जो खतरनाक होता है। इस लिये आबकारी टीम ऐसे ठिकानों पर अपना चाबुक चला कर इन कारोबारियों के धंधे की कमर तोड़ने में कोई गुंजाइश नही छोड़ती । उन्होंने जागरूक लोगो से यह अपील किया है की आपके पास अबैध शराब कारोबार से जुड़े,ठिकाने कारोबारियों के विषय मे कोई जानकारियां हो तो हमे साझा कर सकते है, आपकी सूचना गोपनीय रखते हुये ऐसे लोगो पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…