News Addaa WhatsApp Group Join करें

जोकहिया में सिलेंडर ब्लास्ट, झोपड़ी व सामान जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 9, 2025  |  9:26 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जोकहिया में सिलेंडर ब्लास्ट, झोपड़ी व सामान जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं
  • हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू, मौके पर शांति

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी (जोकहिया) में बुधवार की देर शाम खाना बनाने समय सिलेंडर से झोपडी में आग लग गई, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से पूरी झोपडी सहित उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गई।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

नगर पंचायत छितौनी के जोकहिया टोले में सूरज शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा के झोपड़ी में गैस सिलेंडर से खाना बनाने समय आग पकड़ लिया और धू- धूकर झोपड़ी जलने लगी, घर के सदस्य भागकर किसी तरह जान बचाए, तभी आग से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते पूरी झोपडी जल उठी, सूचना पर उधर से गुजर रहे प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय तत्काल दलबल के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और आग फैलने से बच गई। छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने पानी की टंकी भेजकर आग बुझाने में मदद की। इस आग लगने की घटना में चौकी, बिस्तर, चारा मशीन सहित सभी सामान जलकर राख हो गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking