News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकार द्वय हृदया नन्द शर्मा व मो.असलम ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 4, 2022  |  2:34 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार द्वय हृदया नन्द शर्मा व मो.असलम ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण
  • पर्यावरण संरक्षण तभी होगा जब बढ़ेगी जागरूकता-गोबर्द्धन प्र गोंड
  • हम सजग नहीं हुए तो मिट जाएगी धरती-हृदयानन्द 

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 महंत अवैद्यनाथ नगर डुमरी में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर के जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार मो. असलम ने जन्मदिन पर आम के पौध का रोपण किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

पौधरोपण के दौरान भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी होगी जब जागरूकता बढ़ेगी। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित कर वृक्षारोपण को आगे आना जरूरी है। एबीपीएसएस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ पौधे हमें जीवन वायु देते हैं और फल, फूल, लकड़ियां आजीवन देते हैं। इनका संरक्षण नहीं हुआ तो धरती का अस्तित्व मिट जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार मो. असलम ने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण को लेकर मानव जाति ही जिम्मेदार है। संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि नयी दिशा का अभियान वर्षों से चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। इसमें सभी के सहयोग की अपील करता हूँ। जिससे जल, थल, मरु, वायु प्रदूषित हो गया है। इनके बचाव के लिए एकमात्र उपाय वृक्ष लगाएं और पुण्य कमाएं।

इस अवसर पर श्रीमती कैलाशी देवी, विकेश प्रजापति, मुस्तकीम अंसारी, संजय सिंह, एडवोकेट राहुल गोंड़, सत्य प्रकाश, रिजवान इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking