News Addaa WhatsApp Group Join करें

पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 28, 2026  |  6:23 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा दुबौली में आंधी एवं बारीश से पेड़ की डाली टूटकर तार एवं पोल पर गिर जाने से पोल पर लगा टांसफार्मर सहित टूट कर गिर गया है। जिससे तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब 40 घण्टे से बाधित है।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

बताया जा रहा है कि इस उप केन्द्र से विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा दुबौली,सिकटिया, मुहम्मदा बरवापटृटी गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। तेज हवा और बारीश के कारण शुक्रवार की रात ग्राम सभा दुबौली में आंधी एवं बारीश से पेड़ की डाली टूट कर विद्युत तार पर गिर जाने से पोल सहित टांसफार्मर टूट कर गिर गया है। जिससे करीब 20 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गया है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है। और पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। आए दिन हो रही खराबी से जनता परेशान हो चुकी है।

क्षेत्र के ई० सत्यजीत सिंह, सीटू गुप्ता, सतेन्द्र सिंह उर्फ छोटे बाबू, दीनानाथ मिश्र, जनार्दन मिश्र, रामाश्रय तिवारी,विजय कुशवाहा, जमुना सागर सिंह, कुबेर गुप्ता, विरेन्द्र कुशवाहा, सोनू मिश्र,कृष्णानन्द सिंह, सुदामा कुशवाहा आदि ग्रामीणों ने टूट कर गिरे हुए पोल एवं तार की मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में जेई विजय सिंह के मोबाइल पर कई बार सम्पर्क किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking