News Addaa WhatsApp Group Join करें

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 4, 2026  |  3:47 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने नगरपालिका के पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर पटनी में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान उन्होंने स्वयं खेत में पहुंचकर फसल कटाई की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और निर्धारित मानकों के अनुसार उपज का आकलन कराया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

क्रॉप कटिंग के माध्यम से खेत में धान की वास्तविक पैदावार का आंकड़ा प्राप्त किया जाता है। इससे कृषि उत्पादन के सही आकलन के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति, फसल बीमा और कृषि संबंधी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध होते हैं।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित कर्मचारियों से प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से खेतों में पहुंचकर क्रॉप कटिंग कराने की पहल से कृषि उत्पादन के आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। इसका उद्देश्य किसानों की मेहनत और फसल की वास्तविक उत्पादकता को सरकारी अभिलेखों में सही तरीके से दर्ज करना है।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किसानों को माल्यार्पण कर स्वागत भी किया और उनके मेहनत लगन की सराहना किया।इस दौरान अंय किसान मौजूद रहे। किसानों ने भी उपजिलाधिकारी को माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान रत्नेश मणि,अनिल मणि सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking