News Addaa WhatsApp Group Join करें

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 12, 2026  |  6:41 PM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी की बात आने पर मुकर जाने के मामले में तमकुहीराज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आरोपी की तलाश को लेकर चल रही कवायद का पटाक्षेप हो गया।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

पुलिस के अनुसार, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को पड़ोस के गांव का रहने वाला सन्दीप कुशवाहा पुत्र हरिचंद्र कुशवाहा, निवासी डिबनी बंजरवा, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर कथित रूप से करीब दो वर्षों से शादी का झांसा देता रहा। आरोप है कि इसी बहाने वह युवती का यौन शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी कथित रूप से शादी करने से मुकरने लगा।
इसके बाद पीड़िता की मां ने 10 सितंबर 2026 को तमकुहीराज थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

बताते चले कि अभियोग दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक आदर्श मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की जा रही निगरानी और सूचना संकलन के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने आरोपी को चिह्नित कर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यहां बताना चाहूंगा कि आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक आदर्श मिश्रा, आरक्षी पवन कुमार एवं प्रशिक्षु आरक्षी दीपक यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उप निरीक्षक आदर्श मिश्रा ने बिना समय गंवाए गिरफ्तारी के लिए अपना तंत्र सक्रिय कर दिया और आरोपी को जल्द ही दबोच लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking