News Addaa WhatsApp Group Join करें

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 13, 2026  |  6:19 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25 अगस्त को पेड़ से लटकता मिला युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पटहेरवा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को परसौनी भटवलिया क्षेत्र के एक टोले में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की थी। इस मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर थाना पटहेरवा में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की संलिप्तता के संबंध में कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
इसी क्रम में 13 सितंबर 2026 को पटहेरवा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 245/2026 में वांछित अभियुक्त धीरज गुप्ता उर्फ रिशु पुत्र दशरथ गुप्ता निवासी जौरा बाजार, थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 352, 351(3) और 108 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लेकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

बता दे वांछित आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रविन्द कुमार राय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह, उपनिरीक्षक विशाल कुमार, कांस्टेबल अलतमस, प्रतीक सिंह, कृष्णा पाण्डेय, शिव कुमार, अमित कुमार, महिला कांस्टेबल अंजनी यादव और महिला कांस्टेबल दीक्षा तिवारी शामिल रहीं। थानाध्यक्ष पटहेरवा परविंदर राय का कहना है कि मामले में विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking