News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड़ी फसल में लगी आग 30 एकड़ फसल जलकर हुई खाक

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 15, 2025  |  9:42 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड़ी फसल में लगी आग 30 एकड़ फसल जलकर हुई खाक WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसही बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे स्थित गेहूं के खेत में बीते मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें लगभग 50 किसानो की 30 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार में मंगलवार को अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग बिकराल रूप ले लिया जिसमें कुल 50 किसानो की गाढ़ी कमाई 30 एकड़ फसल आग की आगोश में आने से जलकर खाक हो गई।आग भैंसही बाजार से लेकर परसा गांव तक की सीमा तक तेजी फैल गई और गेहूं की खड़ी फसल को जलाकर खाक कर दिया।किसानों का कहना है कि लगभग 32 एकड़ फसल जलकर खाक हुई है। प्रभावित किसानों में आदित्य लल्लन मिश्रा, मंजू देवी,केशव, देवनन्दन,राम प्रवेश, बिरझन,मुन्नार, सुभाष, राकेश, हरिमंगल,पुजारी, रामप्रीत,अनिरुद्ध, रामजीत,पूनम, रविन्द्र, बेचू,बदामी, कँवलपती,नर्वदा, सतीश,विश्वकर्मा, जगदंबा अशर्फी राम सिंगर सहित अन्य किसान भी प्रभावित हुए हैं।

शआग की लपट भैंसही बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे से उठी और परसा गांव की सीमा तक जा पहुंची।घटना की जानकारी होने पर हाटा के विधायक मोहन वर्मा तथा लेखपाल संजय गुप्ता, लेखपाल चंद्रहास सिंह,लेखपाल संजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। परंतु परसा गांव निवासी श्रवण गुप्ता आग बुझाते समय जल गए जिनकी लड़की की शादी 5 मई को है।यह एक बीघा गेहूं बटाईया पर बोए हुए थे और भूमिहीन हैं।इस घटना की जानकारी होने पर अहिरौली बाजार पुलिस की घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात कर किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking