News Addaa WhatsApp Group Join करें

खेती से जुड़ रहे युवा, अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम से सीखेंगे हाईटेक खेती के गुण

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 2, 2025  |  8:29 PM

234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खेती से जुड़ रहे युवा, अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम से सीखेंगे हाईटेक खेती के गुण WhatsApp
Responsive image
  • तीन माह तक मिलेगा ₹6,000 मासिक भत्ता
  • आईपीएल की सहयोगी संस्था राइज फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड्डा, कुशीनगर: ग्रामीण युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इंडियन पोटाश लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत “अमृत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम” की शुरुआत आईपीएल चीनी मिल खड्डा के संयोजकत्व में रविवार को कस्बे के मैरेज हाल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन दिल्ली स्थित संस्था राइज फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा जो पूरे 3 माह तक कृषि के क्षेत्र में इंटर्न का डाटा कलेक्शन में मार्गदर्शन करेगी।

आईपीएल शुगर यूनिट खड्डा द्वारा आयोजित समारोह में अतिथियों ने युवाओं को आधुनिक खेती, वैज्ञानिक सोच और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी हुडा सिद्दीकी और आईपीएल शुगर यूनिट के एन.पी सिंह
एवं गन्ना विभाग प्रमुख सुधीर कुमार, डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं डॉ. के.पी. सिंह (वैज्ञानिक, गन्ना अनुसंधान केंद्र, सेवरही), पवन पटेल (SCDI), संतोष यादव (चीफ केमिस्ट) एवं अभय त्रिपाठी (सचिव, राइज फाउंडेशन) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के तहत चयनित 60 ग्रामीण युवा तीन माह की अवधि में किसानों के बीच रहकर खेती की नई तकनीक, मिट्टी स्वास्थ्य, जैविक खाद, फसल प्रबंधन, जल-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रत्येक प्रशिक्षु को इस अवधि के दौरान ₹6,000 प्रति माह का भत्ता दिया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को प्रारंभिक किट और प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर राइज फाउंडेशन की तरफ से कॉर्डिनेटर अनिल सिंह, अशोक कुमार, रोशनी गुप्ता, सलोनी, ऋषि तिवारी सहित शुगर यूनिट के स्टाफ उपस्थित थे।

अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के बारे में:
आईपीएल फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2022 से आरंभ यह पहल देश के युवाओं को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में आगे लाने का एक सशक्त प्रयास है। 12वीं पास, डिप्लोमा या स्नातक युवा इसमें शामिल होकर तीन माह तक 100 किसानों के साथ प्रत्यक्ष रूप से कार्य करते हैं। इससे उन्हें कृषि की वास्तविक स्थिति, चुनौतियों और तकनीकी पहलुओं की समझ मिलती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य
इस इन्टर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कृषि के प्रति व्यवसायिक कौशल, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। साथ ही, इसका लक्ष्य कृषि उत्पादकता में सुधार, नई तकनीक एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देकर सतत ग्रामीण विकास की दिशा में योगदान देना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी इंटर्न को कीट उपलब्ध करा उन्हें सम्मानित कर कृषि कार्य में अपने योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking