News Addaa WhatsApp Group Join करें

खनन माफियाओं में मचा हड़कंप: कुशीनगर में 5 ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, लाखों की पेनाल्टी; 214% बढ़ा राजस्व

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 5, 2026  |  9:16 PM

367 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खनन माफियाओं में मचा हड़कंप: कुशीनगर में 5 ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, लाखों की पेनाल्टी; 214% बढ़ा राजस्व

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों का चालान किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं और नियमों को ताक पर रखकर परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
खनन विभाग की जांच में खनिज परिवहन से जुड़े नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन स्वामियों द्वारा 1 लाख 15 हजार रुपये तत्काल सरकारी कोष में जमा कराए गए, जबकि विभिन्न मदों में कुल 2 लाख 11 हजार रुपये की पेनाल्टी भी आरोपित की गई है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

जिला खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं बिना वैध अभिलेखों के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। गौरतलब है कि जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मई माह में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 214 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति दर्ज कर विभाग ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि विभाग की सक्रियता, सतत निगरानी और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई का परिणाम मानी जा रही है।

अवैध खनन के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से न केवल सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि खनन माफियाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगता दिखाई दे रहा है। प्रशासन का संदेश साफ है कि नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन या परिवहन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking