News Addaa WhatsApp Group Join करें

कैंसर पीड़ित शिक्षक को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन का संबल इलाज के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी – रणविजय द्विवेदी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 29, 2025  |  7:36 PM

667 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कैंसर पीड़ित शिक्षक को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन का संबल इलाज के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी – रणविजय द्विवेदी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। विकास खंड सेवरही के ग्राम सभा सुमहीरानी निवासी कैंसर पीड़ित शिक्षक नरेन्द्र दुबे को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन एवं जनप्रतिनिधियों का लगातार सहयोग मिल रहा है। नरेन्द्र दुबे, जो एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं, गंभीर आर्थिक तंगी के बावजूद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

पीड़ित शिक्षक को माननीय विधायक तमकुहीराज असीम कुमार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। विधायक द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया है कि आगे इलाज में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

नरेन्द्र दुबे को मार्च 2024 से सीने में दर्द की शिकायत शुरू हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एम्स गोरखपुर दिखाया। जांच में सीने में गांठ पाई गई, जो बाद में कैंसर सिद्ध हुई। डॉक्टरों की सलाह पर उनका उपचार शुरू हुआ, लेकिन स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहा। हालत बिगड़ने पर उन्हें महामना पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्पताल, वाराणसी ले जाया गया, जहां वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है।

मरीज को हर 21वें दिन टारगेट थेरेपी दी जाती है, जिसमें लगभग ₹61,000 प्रति सत्र का खर्च आता है। अपनी सीमित आय और जमा पूंजी खर्च हो जाने के बाद परिजनों ने जनसहयोग से इलाज जारी रखा।

इस बीच जब युवा समाजसेवी रणविजय द्विवेदी को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पद्माकर द्विवेदी को सूचित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सहयोग का निर्णय लिया।

आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन की ओर से पीड़ित शिक्षक के इलाज हेतु ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का चेक प्रदान किया गया। साथ ही संगठन ने यह संकल्प लिया कि इलाज में धन की कमी किसी भी हाल में आड़े नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रणविजय द्विवेदी, नंदलाल त्रिपाठी, विनय तिवारी, प्रिंस तिवारी, पंकज मिश्र, अभिषेक मिश्र, अमित मिश्र, संगठन अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, अरुण दीक्षित, ओमप्रकाश पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking