खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा सोहरौना स्थित कांति देवी इंटरमीडिएट कालेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान की महत्ता पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम उपमा पाण्डेय व तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने दीपप्रज्वलित कर मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। एसडीएम श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान मतदाता का सबसे बड़ा अधिकार है। मतदाता को इस अधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए, इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़े और अधिक मजबूत होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे अधिक से अधिक मतदान व मतदाता को जागरूक करने के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर बीएन मिश्रा, प्रबंधक रामनरेश चौरसिया, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया, प्रधानपति सुनील प्रजापति, अतुल सिंह पटेल, सुबास चौधरी, सुजीत तिवारी, विनोद उपाध्याय, राधेश्याम गुप्ता, हरेन्द्र नाथ गुप्ता, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…