देवरिया। जिले की क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की देर रात कोतवाल और थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात कपिल देव चौधरी और दिनेश कुमार मिश्र को जिले में पहली बार कोतवाली और थाने का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक कपिल देव चौधरी को सलेमपुर का प्रभारी बनाया है । सलेमपुर में तैनात निरीक्षक नवीन कुमार मिश्र को वाचक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी है । खामपार के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र को भलुअनी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। भलुअनी के थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक मदनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मदनपुर थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक भवानी भीख राजभर को एकौना थाने का थानेदार बनाया गया है। एकौना में तैनात उप निरीक्षक दीपक कुमार को खामपार थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात दिनेश कुमार मिश्रा को तरकुलवा थाने का थानेदार बनाया गया है । तरकुलवा में तैनात टीजे सिंह को को एएचटीयू थाने का प्रभारी बनाया गया है ।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
देवरिया । जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव जंगल-झाड़ियों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…