News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के अंतर्जनपदीय दो सदस्य गिरफ्तार

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 14, 2021  |  5:19 PM

1,786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के अंतर्जनपदीय दो सदस्य गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर । जिले के कप्तानगंज पुलिस ने आज अंतर्जनपदीय एटीएम बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों के उस समय दबोचा, जब वह अपने कार्यो के अंजाम देने के फिराक में जुटे थे।
सनद हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक गोपाल पाण्डेय,चौकी प्रभारी मंसूरगंज राजकुमार, हेड कांस्टेबल अश्विन यादव, आरक्षी राजदीप ओझा, अजय तिवरी की टीम द्वारा दो अभियुक्तों मनोज पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय साकिन भुअनी चुवनी थाना घुघली जिला महराजगंज, राजू वर्मा पुत्र श्यामसुन्दर वर्मा साकिन भुअना थाना घुघली जिला महराजगंज को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने शिकार के तलाश में एटीएम बूथों के इर्द -गिर्द मंडरा रहे थे। उनके कब्जे से तीन अदद एटीएम कार्ड, दो अदद मोबाईल फोन, रुपये 360 नगद जमा तलाशी मे बरामद हुए हैं। अभियुक्त उपरोक्तगण ने बताया कि उनके द्वारा भीड़-भाड़ वाले एटीएम पर बूथ पर पहले से मौजूद रहकर यह देखते थे कि जो व्यक्ति कम जानकार दिखे या जिसे पैसा निकालने हेतु मदद की आवश्यकता रहती है उनके पीछे खड़े होकर मदद के बहाने बहुत ही सफाई से एटीएम कार्ड बदलकर उसी बैंक का दुसरा एटीएम कार्ड उस व्यक्ति को दे देते थे और फ्राड करके एकाउण्ट से पैसे निकाल लेते थे। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking